धमदाहा: अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा, एसडीएम ने खनन स्थलों का किया औचक निरीक्षण
धमदाहा :- नदी किनारे हो रहे अवैध खनन को लेकर धमदाहा अनुमंडल प्रशासन अब पूरी तरह सख्त नजर आ रहा है। अवैध रूप से नदी किनारे से मिट्टी काटे जाने की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद मंगलवार को धमदाहा एसडीएम अनुपम ने अधिकारियों की टीम के साथ विभिन्न खनन स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया।