चाईबासा: बिरसा कौशल विकास केंद्र में 18-50 आयु वर्ग के लोगों को प्रशिक्षण से जोड़ने का निर्देश
श्रम अधीक्षक को नियमित तौर पर कौशल विकास केंद्र का निरीक्षण करने, संगठित और असंगठित वर्ग के श्रमिकों को तथा बिरसा कौशल विकास केंद्र के तहत 18 से 50 आयु वर्ग के व्यक्तियों को प्रशिक्षण से जोड़ने तथा नियमानुसार आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। बैठक में जिला नियोजनालय के माध्यम से आयोजित होने वाले रोजगार मेला से संबंधित प्रतिवेदन का समीक्षा की गई।