गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया रेलवे जंक्शन पर RPF ने रेल यार्ड से चोरी के दो मोबाइल फोन के साथ 1 आरोपी को किया गिरफ्तार
गया रेलवे जंक्शन पर RPF की टीम ने ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत गया रेलवे यार्ड के पास एक संदिग्ध युवक को पकड़कर गिरफ्तार किया। RPF इंस्पेक्टर बनारसी यादव ने गुरुवार की दोपहर 1 बजे प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि तलाशी में उसके पास से दो चोरी के मोबाइल फोन बरामद किया गया।बरामद मोबाइल फोन का कुल कीमत करीब ₹40,000 बताई गई है।