बछवारा: बछवारा थाना क्षेत्र के भूथरी गांव में अपराधियों ने एक युवक को गोली मारी, युवक घायल, अस्पताल में इलाज जारी
बछवारा थाना अंतर्गत भूथरी गांव में बेखौफ अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया।जहां प्रारंभिक ईलाज के बाद बेहतर ईलाज हेतु सदर अस्पताल बेगूसराय रेफर कर दिया गया है।घटना गुरुवार को दिन के दो बजे की है। घटना की जानकारी परिजनों को भी दे दी गई है।मौके पर पहुंचे बछवारा थाना अध्यक्ष विवेक भारती अग्रिम कार्रवाई में जुट गए हैं।