पनागर: दशहरा छुट्टी में स्कूल की रसोई से रसोई गैस और बर्तन चोरी, बच्चों के निवाले पर संकट
बरेला के शासकीय माध्यमिक शाला पहाड़ी खेड़ा में दशहरा अवकाश के दौरान अज्ञात चोरों ने स्कूल के किचन का ताला तोड़कर बड़ी चोरी को अंजाम दिया है। 18 से 22 अक्टूबर तक छुट्टी होने के कारण स्कूल बंद था। 23अक्टूबर की सुबह करीब 10:30 बजे जब स्व-सहायता समूह की महिलाएं स्कूल पहुंचीं, तो उन्होंने किचन का ताला टूटा हुआ पाया। अंदर छानबीन करने पर पता चला कि रसोई से एक