फुल्लीडूमर: सलैया गांव से फुल्लीडुमर पुलिस ने एक युवक को शराब के नशे में हंगामा करते किया गिरफ्तार
फुल्लीडुमर पुलिस ने सलैया गांव से शराब के नशे में कृपाली दास नामक युवक को गिरफ्तार कर लिया। वह शराब के नशे में गांव में हंगामा कर रहा था।जिसकी सूचना पाकर थाना के पीटीसी अनिल कुमार ने सुरक्षा बलों के साथ उसे गांव में गिरफ्तार किया। थाना अध्यक्ष बबलू कुमार ने बताया कि गिरफ्तार शराबी का मेडिकल जांच के बाद उसे आर्थिक जुर्माना के लिए बांका कोर्ट भेज दिया गया।