फुल्लीडूमर: तेलिया नौगांय गांव से फुल्लीडुमर पुलिस ने एक शराब कारोबारी को 3:50 लीटर देशी महुआ शराब के साथ किया गिरफ्तार
तेलिया नौगांय गांव में छापेमारी कर फुल्लीडुमर पुलिस ने एक शराब कारोबारी को साढ़े तीन लीटर देशी महुआ शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार शराब कारोबारी श्रीकांत कुमार है। जिसे थाना के SI मनीष कुमार सिंह ने गुप्त सूचना के आधार पर उसके घर पर छापेमारी कर कीक। थानाध्यक्ष बबलू कुमार ने बताया कि गिरफ्तार शराब कारोबारी को न्यायिक हिरासत में बांका भेज दिया गया।