फुल्लीडूमर: उत्पाद विभाग की टीम पर हमला करने के मामले में गुरुरायडीह गांव के एक नामजद आरोपी को फुल्लीडुमर पुलिस ने किया गिरफ्तार
उत्पाद विभाग की टीम पर हमला करने के मामले में फुल्लीडुमर पुलिस ने गुरुरायडीह गांव के एक आरोपी लालू उर्फ मिथिलेश यादव को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी थानाध्यक्ष बबलू कुमार के नेतृत्व में SI राजीव रंजन ने तारापुर के हारपुर थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना पर छापेमारी कर की। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में बांका भेज दिया गया।