फुल्लीडूमर: महादलित टोला NPS रामचंदा की शिक्षिका के निलंबन की अनुशंसा, डीएओ ने दो शिक्षक एवं एक शिक्षा सेवक किया प्रतिनियुक्त
डीएओ ने जांच के बाद पिछले 4 महीने से शिक्षिका की मनमानी से बंद पड़े महादलित टोला NPS रामचंदा की शिक्षिका लूसी कुमारी के निलंबन की अनुशंसा के साथ ही शिक्षकों को प्रतिनियुक्त कर पठन-पाठन शुरू करा दिया है। यहां मालूम हो कि लगातार ग्रामीणों की शिकायत के बाद भी शिक्षिका महीने में कभी आकर उपस्थित बनाकर चली जाती थी। जांच में सच पाये जाने पर शिक्षिका को हटा दिया गया।