फुल्लीडूमर: फुल्लीडुमर अंचल में रैयत ने जमीन मापी के लिए NR रसीद के ₹1400 के बदले ₹2000 लेने का कर्मियों पर लगाया आरोप
फुल्लीडुमर अंचल कार्यालय के कर्मियों की मनमानी से रैयत एवं यहां के आमजन परेशान है। भ्रष्टाचार में आकंठ डूबे अंचल के कुछ खास कर्मियों की ऐसी मनमानी कि बिना रिश्वत लिए कुछ सुनने को तैयार नहीं है। यहां जमीन मापी के लिए निर्धारित NR के 14 सो रुपए के बदले खुलेआम गरीबों से ₹2000 लेने के बाद ही ₹1400 का रसीद दिया जाता है। जिससे रैयत परेशान हैं।