फुल्लीडूमर: सावन की पहली सोमवारी को फुल्लीडुमर प्रखंड के विभिन्न शिवालयों में पूजा-अर्चना के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़
प्रखंड के विभिन्न शिव मंदिरों में सावन की पहली सोमवारी को लेकर भगवान भोलेनाथ एवं माता पार्वती की पूजा अर्चना के लिए सुबह से ही भक्तों की भीड़ लगी रही। इस दौरान प्रखंड के प्रसिद्ध मध्यगिरि नाथ मंदिर भूतनाथ मंदिर खेसर, फुल्लीडुमर पहाड़ी पर स्थित कुशेश्वर नाथ महादेव, महेशपुर पहाड़ी, झोपड़ी नाथ महादेव दसुआ, पुरानी राता, गादी राता, खेसर ठाकुरवाड़ी में भीड़ लगी रही।