बीरपुर: नौला पंचायत में 19 मई को लगेगा सहयोग शिविर, तैयारियों में जुटे अधिकारी और जनप्रतिनिधि
वीरपुर प्रखंड के नौला पंचायत में आगामी 19 मई को आयोजित होने वाले सहयोग शिविर की तैयारियों को लेकर सोमवार को दोपहर करीब बारह बजे नव निर्मित पंचायत सरकार भवन में अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में पंचायत एवं प्रखंड स्तर के विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, कर्मी तथा जनप्रतिनिधि शामिल हुए।