बहराइच: बहराइच शहर में अराजकतत्वों पर नजर रखने के लिए लगाए गए कैमरे
बहराइच शहर में होली व रमज्ञान के मौके पर शांति व्यवस्था बनाए रखने और अराजकतत्वों पर नजर रखने के लिए शहर में सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं। यह जानकारी नगर पालिका परिषद बहराइच के प्रतिनिधि श्याम करन टेकड़ीवाल ने दी। उन्होंने बताया कि नगर पालिका परिषद की ओर से शहर के विभिन्न मार्गों और चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं।