बहराइच: घंटाघर चौक से डीएम और एसपी के नेतृत्व में पुलिस बल ने किया रूट मार्च
आसन्न होली एवं रमज़ान त्योहार के अवसर पर कानून एवं शान्ति व्यवस्था तथा लोक व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से डीएम मोनिका रानी व एसपी राम नयन सिंह ने प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों तथा पुलिस बल के साथ नगर क्षेत्र का पैदल भ्रमण कर नगरवासियों को सुरक्षा का एहसास कराया। डीएम व एसपी के नेतृत्व में पुलिस बल ने घण्टाघर चौकी से रोडवेज तक पैदल रूटमार्च किया है।