बहराइच: गुल्लाबीर रेलवे क्रासिंग के पास थाना दरगाह पुलिस ने चोरी के ज़ेवरात के साथ 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
थाना दरगाह पुलिस ने चोरी के ज़ेवरात के साथ बुधवार को दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक थाना दरगाह शरीफ ने जानकारी देते हुए बुधवार शाम को बताया की गुल्लाबीर रेलवे क्रॉसिंग के पास से थैंक दरगाह पुलिस ने मुखबिर खास की सूचना के आधार पर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है जिनके पास से सोने और चांदी के ज़ेवर बरामद हुए हैं।