बहराइच: बहराइच जिले में पीएम उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के खातों में भेजी गई सिलेंडर रिफिल की धनराशि
बहराइच जिले में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी मोनिका रानी ने जिले के 30 लाभार्थियों को धनराशि रू. 508.17 के डेमो चेक का वितरण करते हुए सभी को होली पर्व की बधाई दी। जिला पूर्ति अधिकारी नरेन्द्र तिवारी ने बताया कि जिले में 71 गैस एजेन्सियों के अन्तर्गत कुल उज्ज्वला कनेक्शनधारकों की संख्या 436726 है।