कतरीसराय: कटौना गांव से नशे की हालत में एक व्यक्ति को कतरीसराय थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार
कतरीसराय थाना पुलिस ने कटौना गांव से बुधवार की रात्रि करीब 8.30 बजे नशे की हालत में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है. कतरीसराय थानाध्यक्ष सत्यम तिवारी ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कर उसे गुरूवार की दोपहर 1.45 बजे कतरीसराय थाना परिसर से पुलिस अभिरक्षा में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.