कतरीसराय: कतरीसराय थानाध्यक्ष सत्यम कुमार ने प्रखंड के विभिन्न पूजा पंडालों का निरीक्षण कर दिये कई दिशा-निर्देश
कतरीसराय प्रखंड के विभिन्न पूजा पंडालों का कतरीसराय थानाध्यक्ष सत्यम कुमार ने शुक्रवार की संध्या करीब 8.10 बजे निरीक्षण किया और इस दौरान पूजा आयोजकों को कई दिशा निर्देश दिया. कतरीसराय थानाध्यक्ष सत्यम कुमार ने पूजा आयोजकों से कहा कि जिला प्रशासन द्वारा जारी गाइड लाइन का पालन करें अन्यथा कार्रवाई की जायेगी