कतरीसराय: कतरीसराय प्रखंड कार्यालय के सरकारी आवास के बाहर खड़ी सीओ की निजी कार में बदमाशों ने लगाई आग, प्राथमिकी दर्ज
कतसरीसराय प्रखंड कार्यालय के सरकारी आवास के बाहर खड़ी सीओ धीरज प्रकाश की निजी कार में शनिवार की रात करीब डेढ़ बजे बदमाशों ने आग लगा दी जिससे कार पूरी तरह से जलकर राख हो गया. कतरीसराय थानाध्यक्ष सत्यम तिवारी ने बताया कि घटना की प्राथमिकी रविवार की करीब दोपहर 2.30 बजे दर्ज की गयी है.