कतरीसराय: कमल बिगहा गांव में नशे में धुत होकर हंगामा कर रहे एक व्यक्ति को कतरीसराय थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार
कतरीसराय थाना पुलिस ने कमल बिगहा गांव से मंगलवार की रात करीब 7.15 बजे नशे में धुत्त होकर हंगामा कर रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है. कतरीसराय थानाध्यक्ष सत्यम तिवारी ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कर उसे बुधवार की दोपहर 1.15 बजे पुलिस अभिरक्षा में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.