कतरीसराय: दरवेशपुरा पंचायत के पानी भरे मुंशी पईन में डूबने से एक बालक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
कतरीसराय थाना क्षेत्र के दरवेशपुरा पंचायत के पानी भरे मुंशी पईन में गुरूवार की दोपहर करीब एक बजे डूबने से एक बालक की मौत हो गयी जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया. मृतक की पहचान तरौनी गांव निवासी सुधीर रविदास के करीब दस वर्षीय पुत्र अभिराज कुमार के रूप में की गयी है.