आरा: डीएसपी ने स्कूली बच्चों को दी कानूनी जानकारी
Arrah, Bhojpur | Aug 11, 2026 डीएसपी सुश्री सुधा और बच्चों को पढ़ाई की बात के साथ हंसी-ठिठोली करते भी देखा गया। डीएसपी ने बच्चों से हाथ मिलाया, उनके साथ तस्वीर खिंचवाई और उन्हें दोस्त भी बनाया।इससे बच्चे काफी खुश दिख रहे थे। पुलिस की वर्दी पहनी डीएसपी ने कहा-हाय बच्चों कैसे हो, मुझसे दोस्ती करोगे? इस पर बच्चे काफी उत्साहित दिखे। मौका था पुलिस-छात्र संवाद का।