ऐसा तो मुरैना में ही देखने को मिलता है।
जौरा में जमीन विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, जमकर चले लाठी-डंडे और हुआ पथराव।
जौरा। जौरा थाना क्षेत्र के रूनीपुर स्थित जय गुरुदेव गार्डन के पास जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर विवाद हो गया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, विवाद बीरबल कुशवाह और दर्शन कुशवाह पक्ष के बीच हुआ, जिसमें दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने के साथ पथराव भी किया गया।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस विवाद में कितने लोग घायल हुए हैं, इसकी संख्या अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें दोनों पक्षों के बीच मारपीट और पथराव होता दिखाई दे रहा है।
देखिए, घटना का लाइव वीडियो इस खबर में।
खबरों के लिए संपर्क करें 9977 1713 12