मुरैना में किराना व्यापारी पर ला.ठी-डं.डों से हमला, ₹10 हजार की कथित हफ्ता वसूली नहीं देने पर वारदात, CCTV वायरल
मुरैना: जौरा रोड स्थित मां-बेटी चौराहा पर किराना व्यापारी शिवांग मित्तल के साथ पांच युवकों द्वारा ला.ठी-डं.डों से मा.रपीट का मामला सामने आया है। शिवांग मित्तल का आरोप है कि आरोपी ₹10 हजार की कथित हफ्ता वसूली मांग रहे थे। रकम नहीं देने पर उनके साथ मा.रपीट की गई और सोने की चेन व नगदी भी ले जाने का आरोप लगाया गया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है। पीड़ित की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और वायरल फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
#morena #मुरैना #व्यापारी #पुलिस