कटकमसांडी: अवैध संबंध के शक में जगेश्वर भुइयां की हत्या, पुलिस ने 2 आरोपियों को लाठी-डंडा के साथ दबोचा
कटकमसांडी थाना क्षेत्र के तोरार गांव में हुई जगेश्वर भुइयां हत्याकांड का हजारीबाग पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, हत्या के पीछे मृतक के गांव की ही एक महिला से कथित अवैध संबंध का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, 6 सितंबर 2026 की रात तोरार गांव निवासी जगेश्वर भुइयां, पिता लखन भुइयां की हत्या कर दी गई थी। घटना के