पीपलखूंट: स्वच्छता पखवाड़े में ठेचला के विद्यार्थियों ने निकाली रैली, दिया स्वच्छता का संदेश
पीपलखूंट क्षेत्र के स्थानीय पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ठेचला में स्वच्छता पखवाड़े के तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। विद्यार्थियों और विद्यालय स्टाफ ने उत्साह के साथ स्वच्छता अभियान में भाग लिया। इस दौरान विद्यार्थियों ने गांव में स्वच्छता रैली निकालकर लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया।