दिनांक :-09 अगस्त 2026 स्थानीय आरा सदर अस्पताल परिसर( गाँधी धाम ) पर मंच के संयोजक सह जनता दल यू नेता की डॉ राजेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ lसर्वप्रथम मुख्य अतिथि माननीय मंत्री, श्री दामोदर राउत ने आदम कद महात्मा गांधीजी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कांग्रेस की 08 अगस्त की बैठक का विस्तार से चर्चा भी किया तत्पश्चात
09 अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर भारत की आजादी के इतिहास का स्वर्णिम अध्याय है 1942 में आज के ही दिन महात्मा गांधीजी " करो या मरो " का नारा देकर ब्रिटिश सरकार क़ो समूल उखाड़ फेकने के लिए भारत छोड़ो आंदोलन का शुरुआत किया जो आज हम आजादी पायी, यह बात अपने सम्बोधन में माननीय मंत्री
, परिवहन बिभाग बिहार सरकार के श्री दामोदर राउत ने कहा और प्रेरणा श्रोत महात्मा गाँधी एक हाड़ -मांस के लँगोटी वाले महामानव बापू और शहीदों क़ो शत शत नमन करते हुए नवजावानों क़ो भी सामाजिक कुरीतियों के बिरुद्ध संघर्ष करने का अपील की
Arrah, Bhojpur | Aug 9, 2026