सिणधरी: सिणधरी के टूकिया में अवैध बजरी परिवहन के तीन ट्रैक्टर पकड़े गए
सिणधरी के टूकिया गांव में पुलिस ने अवैध बजरी खनन और परिवहन के आरोप में दो भरे हुए और एक खाली ट्रैक्टर पकड़ा। ट्रैक्टर चालकों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। थाना प्रभारी शंकरलाल के निर्देश पर यह कार्रवाई हुई।