पटना ग्रामीण: बिहार का मुख्यमंत्री कौन होगा, यह तय करेगी राज्य की जनता: सांसद शांभवी चौधरी का लालू यादव पर पलटवार
लालू यादव ने कहा है कि किसी भी कीमत पर तेजस्वी को बिहार का मुख्यमंत्री बनाना है। राजद सुप्रीमो के बयान पर एलजेपीआर सांसद शांभवी चौधरी ने शुक्रवार की शाम 4:30 बजे एयरपोर्ट पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि किसी के कहने से कुछ नहीं होता है। बिहार की जनता तय करेगी कि बिहार का अगला सीएम कौन होगा।