पटना ग्रामीण: मालसलामी थाना क्षेत्र से 50.76 लीटर विदेशी शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
पटना पुलिस शराब पीने वालों और शराब तस्करों के विरुद्ध लगातार कार्यवाई करती हुई नजर आ रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को मालसलामी थाने की पुलिस ने मालसलामी थाना क्षेत्र से अवैध शराब के विरुद्ध छापेमारी कर 50.76 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है। मौके से एक अभियुक्त को भी गिरफ्तार किया गया है। मामले की जानकारी शुक्रवार शाम 5:15 बजे पुलिस ने दी है।