पटना ग्रामीण: गांधीनगर स्थित एक घर से 619.9 लीटर विदेशी शराब बरामद, एक शराब कारोबारी गिरफ्तार; एक स्कूटी भी ज़ब्त
अगमकुआं थाना पुलिस को शुक्रवार की दोपहर में गांधीनगर स्थित एक घर में शराब होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर उस घर से 619.9 लीटर विदेशी शराब के साथ एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया। मौके से एक स्कूटी को भी जप्त किया गया है। मामले को लेकर शुक्रवार शाम करीब 7:30 बजे मामले की जानकारी अगमकुआं थाना अध्यक्ष ने दी है।