अरवल: आकाशीय बिजली से तीन लोगों की मौत, विधायक ने पोस्टमार्टम हाउस में पहुंचकर दिया सहयोग का आश्वासन
Arwal, Arwal | Apr 14, 2025 आकाशीय बिजली से एक ही परिवार के तीन लोगों की हुई मौत की घटना की जानकारी मिलने के बाद सोमवार शाम 7:30 बजे अरवल विधायक महानंद सिंह पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिजन से मुलाकात कर हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सरकारी नियमानुसार जो व्यवस्था है इसका लाभ यथाशीघ्र परिजनों को मिले इसके लिए मेरे द्वारा हर संभव प्रयास किया जाएगा।