अरवल: अंबेडकर विद्यालय अरवल में अंबेडकर जयंती समारोह और वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया
Arwal, Arwal | Apr 14, 2025 सोमवार शाम 4:00 आवासीय अंबेडकर विद्यालय अरवल में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती सह वार्षिकोत्सव का आयोजन बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से हुई। विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, भाषण और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सबका मन मोह लिया। सभी ने आयोजन की सराहना की और इसे प्रेरणादायक बताया।