राघोगढ़: राघोगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष पर भाजपा पार्षदों ने भेदभाव करने के लगाए आरोप एसडीएम को दिया ज्ञापन
Raghogarh, Guna | Jul 31, 2024 राघोगढ़ नगर पालिका क्षेत्र के भाजपा पार्षदों ने 31 जुलाई को राघोगढ़ SDM आर अंजलि को ज्ञापन देकर नगर पालिका अध्यक्ष पर भेदभाव करने के आरोप लगाए है। वार्ड क्रमांक 4 13 8 22 9 24 21 आदि पार्षदो ने ज्ञापन में SDM से कहा, राजनीतिक द्वेष के कारण अध्यक्ष हमारे वार्ड में प्रस्तावित कार्यों को शुरू नही कर रहे। सड़को की हालत खराब है। पानी की समस्या बनी हुई है।