राघोगढ़: जिले के बैंक और गैर बैंकिंग संस्थाओं के अधिकारियों को ऑनलाइन पंजीयन की उन्नत प्रणाली संपदा का कलेक्ट्रेट में प्रशिक्षण
Raghogarh, Guna | Jul 31, 2024 गुना कलेक्टर सत्येंद्र सिंह की अध्यक्षता में जिले के बैंक और गैर बैंकिंग संस्थाओं के अधिकारियों को ऑनलाइन पंजीयन की उन्नत प्रणाली संपदा 2.0 का कलेक्ट्रेट कार्यालय में प्रशिक्षण 31 जुलाई को दिया गया। जिसमें दस्तावेजों की विधिक स्थिति, डिजिटल दस्तावेज, बंधक एवं भार सृजित कार्यवाही सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रशिक्षण देकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।