राघोगढ़: साड़ा कॉलोनी राघोगढ़ में लगे शिविर में दिव्यांग जनों को वितरण किए गए निशुल्क सहायक उपकरण
राघोगढ़ की साड़ा कॉलोनी में गुना कलेक्टर सत्येंद्र सिंह के निर्देशन में NFL CSR योजना के तहत भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम जबलपुर द्वारा दिव्यांग एवं वरिष्ठजनों को 1 अगस्त को शिविर लगाकर निशुल्क सहायक उपकरण प्रदान किए गए। जिसमें 26 कान की मशीन, 7 ट्राई साइकिल, 26 छड़ी नीब्रेस, 13 एसएल बेल्ट, 8 व्हीलचेयर, 1 कृत्रिम पैर, 2 कैलीपर सहित अन्य उपकरण दिए गए।