मंझनपुर: मंझनपुर एसपी कार्यालय शिकायत करने पहुंची दलित महिला ने बताया, दबंगों ने जमीन कब्जा करने के लिए उनके कुनबे को पीटा
एसपी कार्यालय मंझनपुर शिकायत करने के लिए महेवा घाट थाना इलाके के ढेरहा गांव की रहने वाली सांवरिया देवी बुधवार शाम पहुंची थी।जहां पर एक शिकायती पत्र दिया और बताया कि टिकरा गांव के धुन्नू श्रीवास्तव और उनके 5-6 साथियों ने मिलकर उन्हें और उनकी बेटी दामाद तथा बेटा बहू को लाठी डंडों से मारा पीटा है।शिकायत पर पुलिस समझौता करने का दबाव बना रही है।