मंझनपुर: डीएम-एसपी ने कौशाम्बी जिला कारागार पर छापा मारा, बंदियों से संवाद किया, सुविधाओं की जांच की और सख्त निर्देश दिए
कौशाम्बी जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के साथ बुधवार को समय करीब 4 बजे कौशाम्बी जिला कारागार का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल परिसर के विभिन्न हिस्सों का जायजा लिया और बंदियों से सीधे संवाद कर उन्हें मिलने वाली सुविधाओं और समस्याओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने सम्बंधित को आवश्यक निर्देश दिए हैं।