मंझनपुर: पिपरमेंट तेल निकालने के दौरान टैंक फटा, तीन घायल, मंझनपुर जिला अस्पताल ने एक को गंभीर हालत में प्रयागराज भेजा
मोहब्बतपुर पइंसा थाना इलाके के रहने वाले संतोष कुमार मंगलवार शाम जापानी पुदीना को टैंक में डालकर पिपरमेंट का तेल निकल रहे थे।इसी दौरान टैंक फट गया जिसमें खुद उनकी पत्नी सुभद्रा और बेटा राजन घायल हुए।मंझनपुर जिला अस्पताल में भर्ती किया गया।जहां से इनको प्रयागराज रेफर कर दिया गया बुधवार दोपहर को संतोष की हालत गंभीर बताई गई है।