मुज़फ्फरनगर: मरीज की हालत बिगड़ी तो अस्पताल ने किया रेफर, ऑपरेशन पर उठे सवाल, स्वास्थ्य विभाग ने मरियम हॉस्पिटल पर की छापेमारी
मुजफ्फरनगर के सरवट रोड स्थित मरियम हॉस्पिटल में मरीज की हालत बिगड़ने के बाद रेफर किए जाने का मामला सामने आया है। गॉल ब्लैडर के ऑपरेशन को लेकर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। सूचना पर स्वास्थ्य विभाग, पुलिस और एलआईयू की टीम ने जांच की। मौके पर सर्जन और ड्यूटी डॉक्टर नहीं मिले। कई दस्तावेज भी पेश नहीं किए गए। स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल को तीन दिन का नोटिस जारी किया है