मंत्री गौतम दक के खिलाफ कार्रवाई की मांग, राज्यपाल के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन : राजस्थान सेवानिवृत पुलिस कल्याण संस्थान, जालौर के बैनर तले सेवानिवृत पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने मंगलवार को राज्यपाल के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मंत्री गौतम दक के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की मांग की गई। संस्थान के नेतृत्वकर्ता सेवानिवृत उप निरीक्षक प्रेम सिंह ने बताया कि हाल ही में डूंगला (चित्तौड़गढ़) थाने के एसएचओ एवं पुलिसकर्मियों के साथ मंत्री गौतम दक द्वारा कथित रूप से दुर्व्यवहार, गाली-गलौज और अभद्र भाषा का प्रयोग किए जाने की घटना सामने आई है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार का व्यवहार पुलिस बल के सम्मान और मनोबल को प्रभावित करता है। ज्ञापन में राज्यपाल से मामले की निष्पक्ष जांच करवाकर उचित कार्रवाई करने की मांग की गई। सेवानिवृत पुलिसकर्मियों ने कहा कि पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के सम्मान की रक्षा होना आवश्यक है। इस दौरान सेवानिवृत कर्मचारी मोहनलाल, हिम्मताराम, मूलाराम मीणा, मोडाराम, गोविंद सिंह मंडलावत एवं विवेक प्रसाद सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
Jalor, Jalor | Jun 2, 2026