गिरिडीह: उपायुक्त के निर्देश पर डीसी ऑफिस के जनता दरबार में जिला नजारत उप समाहर्ता ने सुनी लोगों की शिकायतें
उपायुक्त रामनिवास यादव के निर्देशानुसार शुक्रवार को 12 बजे डीसी ऑफिस में लगे जनता दरबार में जिला नजारत उप समाहर्ता आशुतोष ठाकुर ने विभिन्न क्षेत्रों से व्यक्तिगत एवं सामाजिक समस्याओं के निराकरण हेतु आए करीब दर्जनों लोगों की शिकायतों और समस्याएं सुना।तथा जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों को संबंधित अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए यथोचित कार्रवाई के निर्देश दिए।