डिंडौरी: नर्मदा नदी के डूब क्षेत्र में निवासरत नागरिकों को मकान खाली कर सुरक्षित स्थान में जाने के लिए नगर परिषद ने कराई मुनादी
डिंडौरी के वार्ड क्रमांक 7 एवं नर्मदा नदी डूब प्रभावित क्षेत्र में निवासरत नागरिकों को आगामी वर्षाकाल तक संभावित जल भराव एवं बाढ़ की स्थिति से सुरक्षित रखने के लिए नगर परिषद के अमला ने कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया के निर्देश पर मकान खाली करने और सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित होने को लेकर मुनादी कराई। दरअसल नगर परिषद कार्यालय ने शनिवार शाम 5:30 जानकारी दी।