रामगंजमण्डी: कमलपुरा में अनियंत्रित बाइक ट्रक से टकराई, एक महिला सहित 3 लोग हुए घायल, ट्रक चालक फरार
रामगंजमंडी में कमलपुरा नेशनल हाईवे 52 पर शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे एक बाईक अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई। दुर्घटना के दौरान बाइक पर एक महिला सहित 3 लोग सवार थे। जो बुरी तरह घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने दुर्घटना की सूचना पुलिस और हाइवे कर्मचारियो को दी। इस बीच ट्रक चालक मोके से फरार हो गया।