रामगंजमण्डी: शिव मानस मंदिर में महाशिवरात्रि महोत्सव शुरू, दूसरे दिन पुष्प रोली से किया गया श्रंगार, समापन पर निकलेगी भोले की बारात
रामगंजमंडी के शिव मानस मंदिर में महाशिवरात्रि महोत्सव शुरू हो गया है। मंदिर में 9 दिनों तक बाबा भोलेनाथ का विशेष श्रृंगार किया जा रहा है। इस दौरान गुरुवार शाम करीब 6 बजे यानी दूसरे दिन बाबा को पुष्प रोली का आकर्षक श्रृंगार किया गया। वही पुरे मंदिर परिसर को भी पुष्प रंगोली से सजाया गया। अयोजककर्ताओ के अनुसार आयोजन का समापन 9वें दिन होगा।