हसनपुर: हसनपुर के गांव कनेटा में निःशुल्क नेत्र शिविर आयोजित, 160 मरीजों की हुई जांच
क्षेत्र के गांव कनेटा के पंचायत भवन में रविवार को डॉ. विनोद आई हॉस्पिटल हसनपुर एवं ज्योति फाउंडेशन मुरादाबाद के संयुक्त तत्वावधान में विशाल निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नगर के प्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रांजल अग्रवाल व डॉ. संचिता अग्रवाल ने 160 मरीजों की आंखों की जांच की। 25 मरीजों में मोतियाबिंद व नाखूना की शिकायत मिली।