लखीसराय जिले के रामगढ़ चौक प्रखंड अंतर्गत तेतरहाट थाना क्षेत्र के लखीसराय जमुई पथ में बालू राम छड़ फैक्ट्री के पास शराब पीकर हंगामा कर रहे एक युवक को पीटीसी सूर्यनारायण यादव ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र के नंदनामा गांव निवासी तुलसी मांझी के पुत्र संतोष कुमार के रूप मे की गयी है।