पटना ग्रामीण: शीतलामाता ROB पर सड़क हादसे में एक बुजुर्ग की हुई मौत, यातायात बाईपास थानाध्यक्ष ने दी जानकारी
अगम कुआं थाना क्षेत्र के शीतलामाता ROB पर सड़क हादसे में शनिवार सुबह करीब 7:22 बजे एक बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए NMCH भेज दिया। मामले को लेकर यातायात बाईपास थाना अध्यक्ष ने शनिवार दोपहर 12:14 बजे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि मृतक व्यक्ति की पहचान 60 वर्षीय सुरेंद्र महतो के रूप में हुई है।