अटेर: भिंड रेलवे स्टेशन पर यात्री से मारपीट, वीडियो वायरल होने पर हड़कंप, पुलिस ने शुरू की जांच
Ater, Bhind | May 24, 2026 भिंड रेलवे स्टेशन पर मामूली बात को लेकर हुए विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया।स्टेशन परिसर में एक यात्री के साथ वेंडर एवं दुकानदार द्वारा हाथापाई और मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि दो से तीन लोगों ने मिलकर यात्री के साथ जमकर मारपीट की।घटना के दौरान स्टेशन पर मौजूद किसी यात्री ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो अपने मोबाइल फोन में कैद कर लिया