Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
मंत्री
image
image
image
image
image
image

🇮🇳हर घर तिरंगा अभियान🇮🇳 सिमरा खास में निकली भव्य तिरंगा यात्रा -- 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में 9 से 17 अगस्त तक जिले भर में कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े के निर्देशन में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। रंगोली, तिरंगा यात्रा, जागरूकता कार्यक्रम एवं हर घर तिरंगा को पूरे उत्साह और हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। इसी क्रम में ग्राम पंचायत सिमरा खास में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। पूरे गांव में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। तिरंगा यात्रा में पूर्व सरपंच अनिल पांडेय, सरपंच प्रेमकुमारी विवेक पांडेय, सचिव जवाहर कुशवाहा, शिक्षक, आशा सहयोगी, आशा कार्यकर्ता, पुलिस बल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। यात्रा के दौरान लोगों ने तिरंगा लहराते हुए राष्ट्रप्रेम, एकता और भाईचारे का संदेश दिया। गांव की गलियों में जगह-जगह तिरंगे नजर आए और लोगों में देशभक्ति का उत्साह दिखाई दिया। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की रही विशेष उपस्थिति मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद जिला समन्वक डॉ. सुनील कटियार के मार्गदर्शन में एवं विकासखंड समन्वयक उमाशंकर उपाध्याय के द्वारा आज शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिमरा के छात्राओं तथा ग्राम पंचायत सिमरा के सरपंच सचिव आंगनवाड़ी कार्यकर्ता स्वास्थ्य विभाग के कार्यकर्ता तथा ग्रामीण जनों के साथ बड़े ही धूमधाम से पूरे नगर में तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें जय मां मानपुर समर्पण संस्था प्रमुख दिनेश गुप्ता मेंटर्स हेमंत नामदेव एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति सिमर के सदस्य उपस्थित रहे। Department of Culture, Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #HarGharTiranga #AzadiKaAmritMahotsav #VandeMataram #JansamparkMP #niwari

1 views | Niwari, Madhya Pradesh | Aug 12, 2026

MORE NEWS

जिला चिकित्सालय निवाड़ी में एचआईवी एड्स (HIV AIDS) के प्रति सघन जागरूकता अभियान का हुआ शुभारंभ
--
कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल झामनानी एवं नोडल अधिकारी डॉ प्रवीण कुमार के मार्गदर्शन में एचआईवी एड्स सघन जागरूकता अभियान 2026 (12 अगस्त से 12 अक्टूबर 2026) का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि श्री नंदकिशोर नापित द्वारा हरी झंडी दिखाते हुए बाइक रैली को एचआईवी एड्स के प्रति जागरूकता के लिए रवाना किया गया।कार्यक्रम के दौरान जन समुदाय को एचआईवी एड्स के प्रति डॉक्टर प्रवीण कुमार एवं डॉक्टर आर.सी. मलारया जी के द्वारा कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए बताया की यह अभियान 12 अगस्त से 12 अक्टूबर 2026 तक विभिन्न गतिविधियों,जागरूकता शिविरों के माध्यम से शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में आयोजित किया जाएगा जिसमें युवा वर्ग को ध्यान में रखते हुए समस्त जन समुदाय तक एचआईवी एड्स के प्रति जागरूकता लाई जाएगी।

स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से एचआईवी हेपेटाइटिस वीआरएल संबंधी जांचे एवं डाक्टर द्वारा क्लीनिकल सुविधा भी दी जाएगी। इस अवसर पर वरिष्ठ चिकित्सक डॉ संगीता अग्रवाल, डॉ यतेंद्र सिंह, डॉ सर्वेश पांडे, डॉ मयंक सिंह, डॉ अमित कोडवानी, डॉ रूपमाला भारती, श्री अनिल मिश्रा, श्री दीपक रावत, श्री मति अमिता किरण चतुर्वेदी, श्री बसंत समेले, दर्शना महिला कल्याण समिति टी आई परियोजना ओरछा से प्रताप सिंह परिहार(पी एम), देशराज विश्वकर्मा, राधे जाटव, अंजना मिश्रा, प्रतिभा यादव,अन्य परियोजना स्टाफ एवं हॉस्पिटल स्टॉफ उपस्थित रहा।

Directorate of Health Services, Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #HIV #JansamparkMP #niwari

जिला चिकित्सालय निवाड़ी में एचआईवी एड्स (HIV AIDS) के प्रति सघन जागरूकता अभियान का हुआ शुभारंभ -- कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल झामनानी एवं नोडल अधिकारी डॉ प्रवीण कुमार के मार्गदर्शन में एचआईवी एड्स सघन जागरूकता अभियान 2026 (12 अगस्त से 12 अक्टूबर 2026) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि श्री नंदकिशोर नापित द्वारा हरी झंडी दिखाते हुए बाइक रैली को एचआईवी एड्स के प्रति जागरूकता के लिए रवाना किया गया।कार्यक्रम के दौरान जन समुदाय को एचआईवी एड्स के प्रति डॉक्टर प्रवीण कुमार एवं डॉक्टर आर.सी. मलारया जी के द्वारा कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए बताया की यह अभियान 12 अगस्त से 12 अक्टूबर 2026 तक विभिन्न गतिविधियों,जागरूकता शिविरों के माध्यम से शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में आयोजित किया जाएगा जिसमें युवा वर्ग को ध्यान में रखते हुए समस्त जन समुदाय तक एचआईवी एड्स के प्रति जागरूकता लाई जाएगी। स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से एचआईवी हेपेटाइटिस वीआरएल संबंधी जांचे एवं डाक्टर द्वारा क्लीनिकल सुविधा भी दी जाएगी। इस अवसर पर वरिष्ठ चिकित्सक डॉ संगीता अग्रवाल, डॉ यतेंद्र सिंह, डॉ सर्वेश पांडे, डॉ मयंक सिंह, डॉ अमित कोडवानी, डॉ रूपमाला भारती, श्री अनिल मिश्रा, श्री दीपक रावत, श्री मति अमिता किरण चतुर्वेदी, श्री बसंत समेले, दर्शना महिला कल्याण समिति टी आई परियोजना ओरछा से प्रताप सिंह परिहार(पी एम), देशराज विश्वकर्मा, राधे जाटव, अंजना मिश्रा, प्रतिभा यादव,अन्य परियोजना स्टाफ एवं हॉस्पिटल स्टॉफ उपस्थित रहा। Directorate of Health Services, Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #HIV #JansamparkMP #niwari

Niwari, Madhya Pradesh | Aug 12, 2026

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद ने निकाली  कलश यात्रा
--
मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के अंतर्गत चलाए जा रहे अभियान नवांकुर सखी  हरियाली यात्रा के अंतर्गत आज दिनांक 12 अगस्त 2026 को सेक्टर पुछीकरगुवां के अंतर्गत नवांकुर संस्था स्वर्गीय श्रीमती सरदार बाई स्मृति सेवा समिति पुछीकरगुवां के द्वारा एवं ग्राम प्रस्फुटन समिति गीदखिनी के द्वारा कार्यक्रम किया गया।

ग्राम की नवांकुर सखी महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकल गई । हरियाली अमावस्या के अवसर पर हरियाली के महत्व को ग्रामीणों को समझाया गया एवं सभी को अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए प्रोत्साहित किया गया एवं पेड़ों का वितरण भी किया गया। 

इस अवसर पर मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद निवाड़ी जिला समन्वयक डॉ. सुनील कटियार एवं ब्लॉक समन्वयक श्री उमाशंकर उपाध्याय नवांकुर संस्था से गजेंद्र सिंह बुंदेला ग्राम प्रस्फुटन समिति से अध्यक्ष सचिव एवं सदस्य गण एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

#jansamparkMP #niwari

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद ने निकाली कलश यात्रा -- मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के अंतर्गत चलाए जा रहे अभियान नवांकुर सखी हरियाली यात्रा के अंतर्गत आज दिनांक 12 अगस्त 2026 को सेक्टर पुछीकरगुवां के अंतर्गत नवांकुर संस्था स्वर्गीय श्रीमती सरदार बाई स्मृति सेवा समिति पुछीकरगुवां के द्वारा एवं ग्राम प्रस्फुटन समिति गीदखिनी के द्वारा कार्यक्रम किया गया। ग्राम की नवांकुर सखी महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकल गई । हरियाली अमावस्या के अवसर पर हरियाली के महत्व को ग्रामीणों को समझाया गया एवं सभी को अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए प्रोत्साहित किया गया एवं पेड़ों का वितरण भी किया गया। इस अवसर पर मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद निवाड़ी जिला समन्वयक डॉ. सुनील कटियार एवं ब्लॉक समन्वयक श्री उमाशंकर उपाध्याय नवांकुर संस्था से गजेंद्र सिंह बुंदेला ग्राम प्रस्फुटन समिति से अध्यक्ष सचिव एवं सदस्य गण एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे। #jansamparkMP #niwari

Niwari, Madhya Pradesh | Aug 12, 2026

🇮🇳हर घर तिरंगा अभियान🇮🇳

विद्यालयों में तिरंगा यात्रा एवं रंगोली प्रतियोगिताओं का आयोजन
--
मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार दिनांक 09 अगस्त से 17 अगस्त 2026 तक आयोजित किए जा रहे ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के अंतर्गत जिले के विभिन्न विद्यालयों में विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

अभियान के अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल कुलुवा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सिमरा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, लुहरगुआँ तथा शासकीय हाई स्कूल, गढ़कुंडार में विद्यार्थियों द्वारा रंगोली प्रतियोगिता शिवम तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।

विद्यार्थियों ने तिरंगे, राष्ट्रप्रेम एवं राष्ट्रीय एकता की भावना से संबंधित आकर्षक रंगोलियां बनाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसी क्रम में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 2, निवाड़ी एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, चंदावनी में भी हर घर तिरंगा अभियान के दौरान रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए तिरंगे एवं राष्ट्रभक्ति से संबंधित सुंदर एवं आकर्षक रंगोलियां बनाईं।

इन कार्यक्रमों में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। रंगोली प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान, राष्ट्रप्रेम, देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं रचनात्मक अभिव्यक्ति की भावना को प्रोत्साहित किया गया।

हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं आमजन को राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और गौरव की भावना से जोड़ना तथा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रत्येक घर में तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करना है।

Department of Culture, Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #HarGharTiranga #AzadiKaAmritMahotsav #VandeMataram #JansamparkMP #niwari

🇮🇳हर घर तिरंगा अभियान🇮🇳 विद्यालयों में तिरंगा यात्रा एवं रंगोली प्रतियोगिताओं का आयोजन -- मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार दिनांक 09 अगस्त से 17 अगस्त 2026 तक आयोजित किए जा रहे ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के अंतर्गत जिले के विभिन्न विद्यालयों में विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। अभियान के अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल कुलुवा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सिमरा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, लुहरगुआँ तथा शासकीय हाई स्कूल, गढ़कुंडार में विद्यार्थियों द्वारा रंगोली प्रतियोगिता शिवम तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने तिरंगे, राष्ट्रप्रेम एवं राष्ट्रीय एकता की भावना से संबंधित आकर्षक रंगोलियां बनाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसी क्रम में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 2, निवाड़ी एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, चंदावनी में भी हर घर तिरंगा अभियान के दौरान रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए तिरंगे एवं राष्ट्रभक्ति से संबंधित सुंदर एवं आकर्षक रंगोलियां बनाईं। इन कार्यक्रमों में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। रंगोली प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान, राष्ट्रप्रेम, देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं रचनात्मक अभिव्यक्ति की भावना को प्रोत्साहित किया गया। हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं आमजन को राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और गौरव की भावना से जोड़ना तथा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रत्येक घर में तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करना है। Department of Culture, Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #HarGharTiranga #AzadiKaAmritMahotsav #VandeMataram #JansamparkMP #niwari

Niwari, Madhya Pradesh | Aug 12, 2026

हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जिले के विभिन्न विद्यालयों में विविध कार्यक्रम आयोजित
--
मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार दिनांक 09 अगस्त से 17 अगस्त 2026 तक आयोजित किए जा रहे ‘हर घर तिरंगा अभियान’ एवं तिरंगा यात्रा के अंतर्गत जिले के विभिन्न विद्यालयों में आज देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम की भावना से ओत-प्रोत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।

अभियान के अंतर्गत शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पृथ्वीपुर में विद्यार्थियों द्वारा उत्साहपूर्वक तिरंगा यात्रा निकाली गई। वहीं शासकीय हाई स्कूल, पिपरा में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तिरंगा रैली का आयोजन किया गया।
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, ककावनी में भी विद्यार्थियों एवं विद्यालय स्टाफ द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई।शासकीय हाई स्कूल, बीजोर में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत रैली आयोजित कर विद्यार्थियों एवं आमजन को राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान एवं देशभक्ति की भावना के लिए प्रेरित किया गया।

इसी क्रम में शासकीय हाई स्कूल, लाडपुरा में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने तिरंगे एवं राष्ट्रप्रेम से संबंधित आकर्षक रंगोलियां बनाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

वहीं शासकीय माध्यमिक शाला, जेर में मध्यप्रदेश शासन द्वारा संचालित हर घर तिरंगा अभियान के तत्वावधान में विद्यार्थियों के लिए तिरंगा विषय पर पोस्टर एवं पत्र लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने पोस्टर एवं पत्रों के माध्यम से राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान, देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को अभिव्यक्त किया।

कार्यक्रमों का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता, देशभक्ति एवं तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को और अधिक सुदृढ़ करना तथा हर घर तिरंगा अभियान को जन-जन तक पहुंचाना रहा।

Department of School Education, Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #HarGharTiranga #AzadiKaAmritMahotsav #VandeMataram #JansamparkMP #niwari

हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जिले के विभिन्न विद्यालयों में विविध कार्यक्रम आयोजित -- मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार दिनांक 09 अगस्त से 17 अगस्त 2026 तक आयोजित किए जा रहे ‘हर घर तिरंगा अभियान’ एवं तिरंगा यात्रा के अंतर्गत जिले के विभिन्न विद्यालयों में आज देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम की भावना से ओत-प्रोत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान के अंतर्गत शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पृथ्वीपुर में विद्यार्थियों द्वारा उत्साहपूर्वक तिरंगा यात्रा निकाली गई। वहीं शासकीय हाई स्कूल, पिपरा में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, ककावनी में भी विद्यार्थियों एवं विद्यालय स्टाफ द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई।शासकीय हाई स्कूल, बीजोर में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत रैली आयोजित कर विद्यार्थियों एवं आमजन को राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान एवं देशभक्ति की भावना के लिए प्रेरित किया गया। इसी क्रम में शासकीय हाई स्कूल, लाडपुरा में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने तिरंगे एवं राष्ट्रप्रेम से संबंधित आकर्षक रंगोलियां बनाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वहीं शासकीय माध्यमिक शाला, जेर में मध्यप्रदेश शासन द्वारा संचालित हर घर तिरंगा अभियान के तत्वावधान में विद्यार्थियों के लिए तिरंगा विषय पर पोस्टर एवं पत्र लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने पोस्टर एवं पत्रों के माध्यम से राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान, देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को अभिव्यक्त किया। कार्यक्रमों का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता, देशभक्ति एवं तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को और अधिक सुदृढ़ करना तथा हर घर तिरंगा अभियान को जन-जन तक पहुंचाना रहा। Department of School Education, Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #HarGharTiranga #AzadiKaAmritMahotsav #VandeMataram #JansamparkMP #niwari

Niwari, Madhya Pradesh | Aug 11, 2026

🇮🇳हर घर तिरंगा अभियान🇮🇳 सिमरा खास में निकली भव्य तिरंगा यात्रा -- 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में 9 से 17 अगस्त तक जिले भर में कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े के निर्देशन में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। रंगोली, तिरंगा यात्रा, जागरूकता कार्यक्रम एवं हर घर तिरंगा को पूरे उत्साह और हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। इसी क्रम में ग्राम पंचायत सिमरा खास में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। पूरे गांव में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। तिरंगा यात्रा में पूर्व सरपंच अनिल पांडेय, सरपंच प्रेमकुमारी विवेक पांडेय, सचिव जवाहर कुशवाहा, शिक्षक, आशा सहयोगी, आशा कार्यकर्ता, पुलिस बल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। यात्रा के दौरान लोगों ने तिरंगा लहराते हुए राष्ट्रप्रेम, एकता और भाईचारे का संदेश दिया। गांव की गलियों में जगह-जगह तिरंगे नजर आए और लोगों में देशभक्ति का उत्साह दिखाई दिया। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की रही विशेष उपस्थिति मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद जिला समन्वक डॉ. सुनील कटियार के मार्गदर्शन में एवं विकासखंड समन्वयक उमाशंकर उपाध्याय के द्वारा आज शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिमरा के छात्राओं तथा ग्राम पंचायत सिमरा के सरपंच सचिव आंगनवाड़ी कार्यकर्ता स्वास्थ्य विभाग के कार्यकर्ता तथा ग्रामीण जनों के साथ बड़े ही धूमधाम से पूरे नगर में तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें जय मां मानपुर समर्पण संस्था प्रमुख दिनेश गुप्ता मेंटर्स हेमंत नामदेव एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति सिमर के सदस्य उपस्थित रहे। Department of Culture, Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #HarGharTiranga #AzadiKaAmritMahotsav #VandeMataram #JansamparkMP #niwari - Niwari News